VIDEO: बंगाल से सेना के जवान का शव पहुंचा गांव, दी गई अंतिम विदाई
पश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान बीमार सेना के जवान नागेंद्र यादव (37) का शुक्रवार की रात में निधन हो गया। रविवार सुबह उनका पार्थिव शरीर एंबुलेंस से उनके पैतृक गांव बसुआपट्टी उगापुर पहुंचा। जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अंतिम विदाई दी। भोगांव घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बसुआ पट्टी उगापुर निवासी नागेंद्र यादव ने 2010 में सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग पश्चिम बंगाल में थी। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पश्चिम बंगाल के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार रात इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया। इसकी सूचना परिवार को दी गई। रविवार को सुबह जब उनका पार्थिव शरीर वाराणसी से एंबुलेंस द्वारा उनके गांव के लिए निकला तो रास्ते में और गांव में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सेना के जवानों ने उनकी पत्नी प्रियंका को तिरंगा झंडा भेंट किया और उन्हें सलामी दी। बताया जाता है कि नागेंद्र यादव के दो बड़े भाई हैं, जो कि बाहर परिवार के साथ रहते हैं। उनके माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। परिवार में पत्नी प्रियंका और दो बेटे कान्हा और गौरव हैं। नागेंद्र यादव की असामयिक मौत से जहां परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 10:04 IST
VIDEO: बंगाल से सेना के जवान का शव पहुंचा गांव, दी गई अंतिम विदाई #SubahSamachar
