यात्री का गिरा धन नाविक समाज ने एसीपी को सौंपा, VIDEO
शुक्रवार को एसीपी दशाश्वमेध कार्यालय में नाविक समाज के लोगों ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए डॉ. राजेंद्र प्रसाद घाट पर मिले यात्री के रुपये-पैसे पुलिस को सौंप दिए। मां गंगा निषाद राज सेवा समिति उत्तर प्रदेश वाराणसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार निषाद गुरु, निषाद पार्टी महानगर अध्यक्ष शिव कुमार निषाद समेत विनय केसरी, मोनू सहानी, जितेंद्र निषाद, रामकिशन मांझी, बबलू भारती, गोलू सिंह, लव कुमार, दुर्गा मांझी, ऋतिक साहनी व संतोष साहनी ने यह धन एसीपी डॉ. अतुल अंजन त्रिपाठी को सौंपा। उन्होंने अपील की कि जिसका पैसा खोया है, वह कार्यालय पहुंचकर पहचान बताकर अपना धन प्राप्त कर सकता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 29, 2026, 17:49 IST
यात्री का गिरा धन नाविक समाज ने एसीपी को सौंपा, VIDEO #SubahSamachar
