मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत घर-घर पहुंच रहे बीएलओ

मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरण के साथ ही उन्हें जमा करने का कार्य तेजी से करा रहे है। सोमवार को नगर में 72 सौ गणना प्रपत्र मतदाताओं से भरवाकर जमा कराए गए। एडीएम सिटी सुशील कुमार ने मतदाताओं से अपील की है कि पुनरीक्षण कार्यक्रम में मतदाता सहयोग करें। सोमवार को गोपीनाथ चंद्रावती स्कूल, राजधानी मार्ग स्थित ओम प्रकाश ज्वालादेवी इंटर कॉलेज, श्रीप्रकाश ज्वाला देवी इंटर कॉलेज,आदर्श नगर कन्या प्राथमिक स्कूल, मंजू कान्वेंट समेत अन्य बूथों पर बीएलओ ने मतदाताओं को गणना प्रपत्र जमा करने के साथ ही उनका वितरण किया। एडीएम सिटी ने बताया कि मतदाता जागरूक हो और इस पुनरीक्षण कार्यक्रम में जरूर भाग लें। गणना प्रपत्र में सही डॉटा फीड कर उसे अपने संबंधित क्षेत्र के बीएलओ को दें। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सोमवार को सभी 72 बीएलओ द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के अनुसार 72 सौ गणना प्रपत्र आज जमा कराए गए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 24, 2025, 21:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत घर-घर पहुंच रहे बीएलओ #SubahSamachar