पानीपत: रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, 102 लोगों ने किया रक्तदान

नौवें गुरु तेग बहादुर की 350 साला शहीदी शताब्दी को समर्पित गुरुद्वारा गुरु राम दास सिंह सभा में लगातार नौ दिन समागम के पहले दिन रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें 102 लोगों ने रक्तदान किया। साथ ही शिविर में चिकित्सकों द्वारा लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिए गए। साथ ही गुरुद्वारे में रोजाना नौ दिन तक कीर्तन दरबार सजाया जाएगा और गुरु की सलानी शहादत को याद किया जाएगा। उन्होंने हिंद की रक्षा के लिए अपना शीश कटवा दिया। उन्हीं की याद में गुरुनानक ब्लड हेल्प और रेडक्रॉस के साथ मिलकर रक्तदान शिविर लगाया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से गुरुद्वारा साहिब को सजाया गया और सब संगतों से अपील की कि गुरु शताब्दी पर्व में ज्यादा से ज्यादा हाजरी भर कर गुरु महाराज की असीस प्राप्त करें। इस मौके पर हरचरण सिंह धम्मु, हरविंदर सिंह लाडी, विक्रम जीत सिंह, हरजिंदर सिंह दिलावरी, भूपिंदर सिंह सग्गू और डॉक्टर पूजा मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 16, 2025, 18:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


पानीपत: रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, 102 लोगों ने किया रक्तदान #SubahSamachar