फगवाड़ा में 14 दिसंबर को लगेगा ब्लड डोनेशन कैंप, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय कुमार सांपला ने लोगों से की बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील
नव्या हैलपिंग हैंडस संस्था की ओर से सांपला फाउंडेशन के सहयोग से मैगा ब्लड डोनेशन कैंप 14 दिसम्बर रविवार को होटल आशीष कॉन्टिनेंटल फगवाड़ा में लगाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता आशु सांपला और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व चेयरमैन विजय कुमार सांपला ने बताया कि यह कैंप उनकी बेटी नव्या की याद में लगाया जा रहा है जो लगभग 9 साल पूर्व लाइलाज बीमारी के कारण 58 दिन अस्पताल में इलाज करवाने के दौरान परमात्मा के चरणों में विलीन हो गई थी। उन्होंने सभी लोगों से इस मैगा ब्लड डोनेशन कैंप में पहुंच कर रक्तदान करने की अपील की ताकि नव्या को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सके। इस अवसर पर फगवाड़ा इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन तेजस्वी भारद्वाज, फगवाड़ा मंडल सिटी (1) के प्रधान व वार्ड नंबर 22 से भाजपा पार्षद अनुराग कुमार मनखंड, फगवाड़ा नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान बलभद्र सेन दुग्गल, पूर्व भाजयुमो प्रधान अशोक दुग्गल व अन्य उपस्थित थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 13, 2025, 21:40 IST
फगवाड़ा में 14 दिसंबर को लगेगा ब्लड डोनेशन कैंप, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय कुमार सांपला ने लोगों से की बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील #SubahSamachar
