फगवाड़ा में लगाया गया श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित रक्तदान कैंप

हिंदुस्तान वेलफेयर ब्लड डोनर्स क्लब फगवाड़ा द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित रक्तदान शिविर शिव मंदिर बाबा गद्दिया, खलवाड़ा रोड, फगवाड़ा में आयोजित किया गया जिसमें हिंदू धार्मिक त्यौहार कमेटी के प्रधान इंदरजीत करवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत जैसी महान और अद्वितीय कुर्बानी इतिहास के पन्नों में और कहीं नहीं मिलती। क्लब सरपरस्त प्रदीप बेदी और चेयरमैन जरनैल सिंह बसरा की अध्यक्षता में आयोजित इस कैंप में 85 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर गुरु साहिब की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 08, 2025, 09:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


फगवाड़ा में लगाया गया श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित रक्तदान कैंप #SubahSamachar