दुग्धेश्वर नाथ मंदिर परिसर में गरीबों के बीच कंबल वितरित किया गया
दुग्धेश्वर नाथ मंदिर परिसर में स्थित हनुमान मंदिर पर मंगलवार को बेघर गरीबों में कंबल वितरित किया गया। हनुमान मंदिर समिति के कार्यकर्ताओं ने मंदिर पर रहने वाले साधु संतों और मेला परिक्षेत्र में घूमने वाले भिखारियों में ठंड से बचने के लिए गर्म वस्त्र कंबल वितरित किए। इस दौरान नगर के तमाम धर्मनिष्ठ लोगों ने समिति का सहयोग किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 09, 2025, 17:35 IST
दुग्धेश्वर नाथ मंदिर परिसर में गरीबों के बीच कंबल वितरित किया गया #SubahSamachar
