यमुनानगर में भाकियू ने पीएनबी शाखा पर जड़ा ताला, ग्राहकों को लौटना पड़ा बैरंग

संवाद न्यूज एजेंसी यमुनानगर। विश्वकर्मा चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार धरना दिया। इतना ही नहीं बैंक की शाखा के गेट पर ताला जड़ते हुए प्रदर्शन भी किया, जिससे बैंक का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया। बैंक पहुंचे कई ग्राहक अपने जरूरी कार्य नहीं करा सके और उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। धरने के कारण किसी ग्राहक का बैलेंस ट्रांसफर नहीं हो सका तो कोई इमरजेंसी में रिश्तेदार को पैसे नहीं भेज पाया। वहीं कई लोगों की बैंक ट्रांजेक्शन से जुड़ी समस्याएं भी हल नहीं हो सकीं। कैंप कॉलोनी निवासी मंगत राम ने बताया कि उन्हें राजस्थान में रहने वाले अपने रिश्तेदार के खाते में तत्काल रुपये जमा कराने थे, लेकिन बैंक बंद मिलने के कारण उन्हें बिना काम कराए लौटना पड़ा। वहीं चीनू ने बताया कि उनके खाते की ट्रांजेक्शन बंद है और लगातार दूसरे दिन भी बैंक बंद मिलने से परेशानी बढ़ गई। जोड़ियां निवासी कमलेश भी नकदी निकालने बैंक पहुंचीं, लेकिन गेट बंद होने के कारण उन्हें भी वापस लौटना पड़ा। 77 वर्षीय किसान मोहन सिंह के मामले में समाध

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 07, 2026, 17:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


यमुनानगर में भाकियू ने पीएनबी शाखा पर जड़ा ताला, ग्राहकों को लौटना पड़ा बैरंग #SubahSamachar