फिरोजपुर की दाना मंडी पहुंची भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा

भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा फिरोजपुर शहर की दाना मंडी पहुंची। इस दौरान उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि पंजाब में नशे का कारोबार बढ़ रहा है और गैंगस्टरों द्वारा आए दिन गोलीबारी व हत्याओं की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब को नशामुक्त करने और गैंगस्टरवाद पर अंकुश लगाने के लिए काम कर सकती है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उठाए गए कदमों का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी सहित भाजपा के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 28, 2026, 04:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


फिरोजपुर की दाना मंडी पहुंची भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा #SubahSamachar