Una: भाजपा का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, विधानसभा चुनाव की तैयारियों को मिलेगी धार

भारतीय जनता पार्टी के दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान के तहत सोमवार से जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। जिला कार्यालय 'दीप कमल' में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन और जिला प्रभारी एवं विधायक विपिन परमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम मिन्हास ने की। इस अवसर पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती भी विशेष रूप से मौजूद रहे। भाजपा के इस प्रशिक्षण अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यशैली, विचारधारा, जनसंपर्क और चुनावी रणनीति से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। पार्टी का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करना तथा कार्यकर्ताओं को प्रभावी ढंग से तैयार करना है। प्रदेशभर के सभी जिलों में आयोजित किए जा रहे इन प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियों और चुनावी प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 12:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Una: भाजपा का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, विधानसभा चुनाव की तैयारियों को मिलेगी धार #SubahSamachar