Mandi: भाजपा प्रवक्ता पंकज जम्वाल ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज जम्वाल ने शुक्रवार को लडभड़ोल में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा जुबानी हमला बोला। उन्होंने सरकार की ओर से मनाए जा रहे जश्न और क्षेत्र में विकास कार्यों की बदहाली को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया। पंकज जम्वाल ने कहा कि बीते कल भाजपा की ओर से आयोजित विशाल रैली को मिले अपार जन समर्थन ने कांग्रेस सरकार की नींव हिला दी है। उन्होंने प्रदेश सरकार के तीन साल के जश्न मनाने की तैयारियों पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि मंडी भाजपा इस जश्न का पूर्ण रूप से विरोध करती है। जब सरकार ने स्वयं प्रदेश में आपदा काल घोषित किया हुआ है, तो ऐसे समय में जश्न मनाने का कोई औचित्य नहीं बनता। उन्होंने लडभड़ोल तहसील की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त की। कहा कि सरकार को चाहिए कि वह फिजूलखर्ची और जश्न को छोड़कर क्षेत्र की बदहाल सड़कों और पेयजल समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 05, 2025, 17:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Mandi: भाजपा प्रवक्ता पंकज जम्वाल ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना #SubahSamachar