कुशीनगर: सांप के काटने से सेवानिवृत्त प्रवक्ता की मौत
कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के महुई खुर्द गांव निवासी 67 वर्षीय सेवानिवृत्त प्रवक्ता दिनेश चौधरी की सांप के काटने से मौत हो गई। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इससे कुछ समय तक इमरजेंसी की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 24, 2026, 09:07 IST
कुशीनगर: सांप के काटने से सेवानिवृत्त प्रवक्ता की मौत #SubahSamachar
