Video: पंचायत चुनावों में जीत पर भाजपा ने धर्मपुर में मनाया जश्न
पंचायत चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद धर्मपुर भाजपा मंडल कार्यालय में शनिवार को एक विशेष बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडलाध्यक्ष लेखराज ठाकुर ने की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर महेंद्र सिंह तथा धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पंचायत चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को मिली सफलता पर खुशी व्यक्त की गई तथा विजयी प्रतिनिधियों को बधाई दी गई। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों, उपप्रधानों, पंचायत समिति सदस्यों, जिला परिषद सदस्यों तथा पार्टी पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 16:18 IST
Video: पंचायत चुनावों में जीत पर भाजपा ने धर्मपुर में मनाया जश्न #SubahSamachar
