बिलासपुर: छात्राओं को सिखाए स्वयं को सुरक्षित रखने के व्यावहारिक उपाय
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना बेटियां बने कुशल के तहत जिला प्रशासन ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला घुमारवीं में दस दिवसीय सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण जिला कार्यक्रम अधिकारी हरीश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य परमजीत शर्मा ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दस दिवसीय सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण छात्राओं के आत्मविश्वास, सजगता और सुरक्षा कौशल को बढ़ाने के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीक, जोखिम की स्थिति में प्रतिक्रिया कौशल और स्वयं को सुरक्षित रखने के व्यावहारिक उपाय सिखाए गए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की यह पहल छात्राओं के सर्वांगीण विकास एवं सुरक्षा जागरूकता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अत्यंत सराहनीय प्रयास है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बाल विकास योजना अधिकारी रंजना शर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्राध्यापक, अध्यापक, बाल विकास योजना अधिकारी रंजना शर्मा, जेंडर स्पेशलिस्ट शिल्पा शर्मा, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर (पोषण अभियान) अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 05, 2025, 16:54 IST
बिलासपुर: छात्राओं को सिखाए स्वयं को सुरक्षित रखने के व्यावहारिक उपाय #SubahSamachar
