Bilaspur: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर के श्री लक्ष्मण मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। सुबह से तड़के ही भक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। श्रद्धालु बेलपत्र, दूध, दही और गंगाजल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए समिति के सदस्य तैनात रहे। देर शाम तक भजन-कीर्तन और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 11:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Bilaspur: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब #SubahSamachar