Video: पिकअप से टक्कर के बाद आग का गोला बनी बाइक, जिंदा जल गया चालक; पीछे बैठा साथी की भी जान गई
संभल-हसनपुर रोड पर शनिवार दोपहर भयावह सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। पिकअप से आमने-सामने की टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई थी। हादसे में दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। नखासा थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर ककरौआ के निकट करीब तीन बजे संभल से दिल्ली जा रही बाइक की सामने से आ रही पिकअप से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क पर गिरते ही धू-धू कर जलने लगी। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते उससे पहले आग ने बाइक को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार मृतक दिल्ली के मंगोलपुरी क्षेत्र का निवासी था और संभल से वापस लौट रहा था। पुलिस ने दोनों शवोंको कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 18:22 IST
Video: पिकअप से टक्कर के बाद आग का गोला बनी बाइक, जिंदा जल गया चालक; पीछे बैठा साथी की भी जान गई #CityStates #Moradabad #UttarPradesh #Sambhal #RoadAccident #BikeFireSambhal #AccidentNews #SambhalFireBrigade #CrimeNews #UpNews #SubahSamachar
