Bijnor: मेरठ की ओर से आ रहे फल-सब्जी से लदे ट्रक रोके
जलीलपुर क्षेत्र के थाना चांदपुर की पुलिस चौकी पांडवनगर के निकट मेरठ की ओर से आने वाले ट्रकों को रोक दिया गया। खासकर पंजाब के अमृतसर से सब्जियां लेकर उत्तराखंड के जसपुर, काशीपुर और रुद्रपुर जा रहे ट्रक चालक सबसे अधिक परेशान हैं। उनका कहना है कि सब्जियों के खराब हो जाने पर उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ेगा, क्योंकि व्यापारी ऐसे में पूरा भुगतान नहीं करते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 12:10 IST
Bijnor: मेरठ की ओर से आ रहे फल-सब्जी से लदे ट्रक रोके #SubahSamachar
