रोहतक: बीजेपी नेताओं ने माना कांग्रेस सरकार की सड़कें आज भी मजबूत, बीजेपी की सड़कों में भ्रष्टाचार : पूर्व सीएम

प्रदेश की स्थिति गंभीर है। भाजपा ने आर्थिक तौर पर प्रदेश को कर्जदार बना दिया है। वर्ष 1066 से 2014 तक कर्ज 60 हजार करोड़ रुपये था। अब यह पांच लाख करोड़ रुपये है। भाजपा में भ्रष्टाचार चरम पर है। खुद भाजपा नेता, सांसद व विधायक दिशा कमेटी की बैठक में स्वीकार कर चुके हैं कि कांग्रेस सरकार में बनी सड़कें 10 साल बाद भी यथावत हैं। भाजपा सरकार में बनी सड़कें 10 दिन भी नहीं चलतीं। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। वह वीरवार को डीपार्क स्थित अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार रोजाना नौ लोग आत्महत्या कर रहे हैं। युवाओं में गहरी निराशा है। उन्हें काम व रोजगार नहीं मिल रहा है। हरियाणवी युवा व नागरिक भयंकर अवसाद, बेरोजगारी, आर्थिक असुरक्षा, मानसिक तनाव से गुजर रहा है। भाजपा जानबूझकर हरियाणा के युवाओं को नौकरियों से वंचित कर रही है। प्रदेश से बाहर के लोगों को नौकरियां दी जा रही हैं। यूजीसी गाइडलाइंस का उल्लंघन कर जानबूझकर ऐसे नियम बनाए गए हैं ताकि हरियाणवी युवाओं को बाहर किया जा सके। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के साथ भी अन्याय हो रहा है। कांग्रेस काल में भर्ती हुए कर्मचारियों को अब तक रेगुलर नहीं किया गया है। उन्हें ठेके पर रखा है। वेतन तक चार माह बाद वेतन मिलता है। शहर गंदगी से नर्क बन चुका है। सरकार हड़ताली सफाई कर्मचारियों से बात करने को तैयार नहीं है। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। इस मौके पर विधायक भारत भूषण बत्रा, विधायक शकुंतला खटक, विधायक बलराम दांगी, पूर्व सांसद शादी लाल बत्रा, पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा, पूर्व विधायक संत कुमार व जिला प्रधान कुलदीप केडी उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 14, 2026, 21:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


रोहतक: बीजेपी नेताओं ने माना कांग्रेस सरकार की सड़कें आज भी मजबूत, बीजेपी की सड़कों में भ्रष्टाचार : पूर्व सीएम #SubahSamachar