बहराइच में पुलिस अधीक्षक ने रुपईडीहा थाने का किया निरीक्षण, सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
बहराइच में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने रुपईडीहा थाने का औचक निरीक्षण किया। साथ ही भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एवं आवागमन व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सीमा पर चल रही जांच प्रक्रिया, सुरक्षा इंतजाम और स्थानीय परिस्थितियों की विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एसएसबी 42वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट सुनील कुमार शांति, प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा रमेश सिंह रावत, एसएसबी महिला उप निरीक्षक पवन प्रीत कौर, जमुनहा बांके चौकी इंचार्ज इंस्पेक्टर किरन मल्ल, एपीएफ इंस्पेक्टर मोहन राज भट्ट सहित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष शैलेश जायसवाल, संतोष अग्रवाल और योगेंद्र शर्मा मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों, व्यापारियों एवं पत्रकारों से संवाद कर सीमावर्ती क्षेत्र की समस्याओं और गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 10, 2026, 19:15 IST
बहराइच में पुलिस अधीक्षक ने रुपईडीहा थाने का किया निरीक्षण, सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा #SubahSamachar
