बहराइच में पांडवकालीन सिद्धनाथ मंदिर में शिवरात्रि पर उमड़ी आस्था, हर हर महादेव के जयकारों की गूंज

बहराइच में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार को जिले के नगर व ग्रामीण इलाकों में स्थित शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की की आस्था उमड़ रही है। लोग महादेव की पूजा अर्चना के लिए लंबी कतारों में लग उनका जलाभिषेक करने के लिए पहुंच रहे हैं । भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की तरफ से भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं । भगवान शिव के महापर्व शिवरात्रि पर नगर के प्रमुख प्राचीन सिद्धनाथ मंदिर में लोग सुबह से ही देवाधिदेव महादेव के दर्शन कर उनकी पूजा अर्चना कर रहें हैं । भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति की ओर से महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग अलग बैरिकेटिंग की गई है। ताकि, गुजर कर लोग बाबा सिद्धनाथ के गर्भ गृह में प्रवेश कर जलाभिषेक कर रहे हैं । भक्तों के मंदिर में प्रवेश व निकासी के लिए अलग अलग व्यवस्था की गई है ताकि भीड़ का दबाव न हो सके। हर हर महादेव के जयकारों की गूंज शिव मंदिर में सुनाई पड़ रही है। मंदिर के महंत रवि गिरी ने बताया कि अज्ञात वास के दौरान पांडवों ने यहां पर शिवलिंग की स्थापना की थी। पुलिस प्रशासन की ओर से भी मंदिरों के आस पास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है । जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 09:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


बहराइच में पांडवकालीन सिद्धनाथ मंदिर में शिवरात्रि पर उमड़ी आस्था, हर हर महादेव के जयकारों की गूंज #SubahSamachar