बहराइच में पांडव कालीन मंगलीनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु
बहराइच के नवाबगंज क्षेत्र में रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस मौके पर मंदिरों में आस्था का सैलाब देखने को मिला। नवाबगंज के पांडव कालीन मंगली नाथ शिव मंदिर में प्रातः से ही श्रद्धालु का पहुंचना शुरू हो गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंगली नाथ शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। इस दौरान क्षेत्र के बीजे गांव, नंदा गांव, हरिहरपुर, रिक्खीगांव, अंटहवा , अवधूत गांव, सेमरा, धन्नी गांव, सदधु गांव, रामनगर, महादेवा,आदि सैकड़ो गांव के श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस दौरान मंगली नाथ रामलीला समिति के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उनकी पत्नी व परिवार के लोगों ने भी जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाएं मांगी। पुलिस प्रशासन काफी सतर्क रहा। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे। वहीं राजस्व विभाग की टीम में नायब तहसीलदार अक्षय पांडेय, लेखपाल पंकज, उपेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 15, 2026, 11:27 IST
बहराइच में पांडव कालीन मंगलीनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु #SubahSamachar
