बहराइच के बिछिया बाजार में कार सवार का मोबाइल छीनकर भागा बंदर, मशक्कत के बाद वापस मिला
यूपी के बहराइच में कतर्नियाघाट वन क्षेत्र के बिछिया बाजार में इन दिनों बंदरों से लोग परेशान हैं। शुक्रवार को तो हद हो गई एक बंदर, चफरिया निवासी वसीम कुरैशी का मोबाइल कार से उठाकर टीन की छत पर चढ़ गया। मोबाइल वापस पाने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि ऐसे मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आए दिन बंदर लोगों के हाथ से सामान छीन लेते हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदरों के बढ़ते उत्पात पर रोक लगाने की मांग की है। ताकि, बाजार में आने-जाने वाले लोग सुरक्षित महसूस कर सकें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 05, 2025, 17:19 IST
बहराइच के बिछिया बाजार में कार सवार का मोबाइल छीनकर भागा बंदर, मशक्कत के बाद वापस मिला #SubahSamachar
