जखोली में रेस्क्यू के बाद भागे भालू पर रखी जा रही निगरानी

उत्तरी जखोली रेंज अंतर्गत धरियांज, थाती-बड़मा क्षेत्र में शुक्रवार को रेस्क्यू के दौरान होश आते ही भालू जंगल की ओर भाग गया था। जिससे आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग की टीम ने भालू पर नजर रखने के लिए टीम का गठन किया है। रेंज अधिकारी उत्तरी जखोली सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में 18 सदस्यीय टीम आसपास के क्षेत्रों में भालू पर नजर रख रही है। टीम ने ग्राम सभा धरियांज, थाती बड़मा, मुन्ना देवल में ग्रामीणों के साथ बैठक कर जागरूक किया। स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भी टीम ने राजकीय इंटर कॉलेज सिदसौड़, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दिकधार में छात्रों व शिक्षकों को सतर्क किया। टीम ने बच्चों को किरोड़ा से सिदसौड स्कूल वन विभाग के वाहन से पहुंचाया। प्रभागीय वनाधिकारी, रुद्रप्रयाग रजत सुमन ने बताया गया की क्षेत्र में भालू की निगरानी ड्रोन से तथा 10 कैमरा ट्रैप से की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 13, 2025, 21:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


जखोली में रेस्क्यू के बाद भागे भालू पर रखी जा रही निगरानी #SubahSamachar