पीलीभीत: गजरौला इलाके में फिर दिखा भालू, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
पीलीभीत के गजरौला क्षेत्र में भालू की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बृहस्पतिवार रात माला रेंज की गढ़ा बीट से सटे विनौर फॉर्म के पास भालू दिखाई देने से शोर मच गया। भालू का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इससे पहले दो दिन पूर्व गजरौला कला सहराई गांव में पंचायत सचिवालय के बाहर भी भालू देखा गया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 05, 2026, 08:31 IST
पीलीभीत: गजरौला इलाके में फिर दिखा भालू, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल #SubahSamachar
