डीयू में प्रदर्शन और जुलूस पर एक महीने के लिए लगी रोक

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) परिसर में एक महीने के लिए किसी भी तरह की सार्वजनिक सभा, जुलूस और प्रदर्शन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर कार्यालय ने आदेश जारी किया है। इस आदेश को मंगलवार से ही लागू कर दिया गया है। आदेश के खिलाफ शिक्षक और छात्र संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। डीयू प्रशासन से तत्काल आदेश को वापस लेने की मांग की गई है। संगठनों का आरोप है कि इस आदेश की आड़ में डीयू प्रशासन यूजीसी रेगुलेशन 2026 के पक्ष में आयोजित होने वाले विरोध प्रदर्शनों को दबाने की कोशिश कर रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 17, 2026, 17:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


डीयू में प्रदर्शन और जुलूस पर एक महीने के लिए लगी रोक #SubahSamachar