बहादुरगढ़ नगर परिषद की बजट बैठक हुई स्थगित

नगर परिषद की बजट बैठक एक बार फिर स्थगित हो गई। बैठक के दौरान पार्षदों ने नगर परिषद प्रशासन की ओर से प्रस्तुत किए गए बजट के आंकड़ों पर सवाल उठाए। कुछ पार्षदों ने बजट के आंकड़ों को मनगढ़ंत बताते हुए वार्ड-वाइज हुए विकास कार्यों और अन्य मदों में हुए खर्च का पूरा ब्यौरा मांगा। पार्षदों का कहना था कि जब तक वार्ड-वाइज विकास कार्यों और खर्च की विस्तृत जानकारी नहीं दी जाती, तब तक बजट पर चर्चा करना उचित नहीं है। इस पर सहमति बनते हुए बैठक को फिलहाल स्थगित कर दिया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 13:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


बहादुरगढ़ नगर परिषद की बजट बैठक हुई स्थगित #SubahSamachar