बागपत: खेत में धंसे ट्रैक्टर को निकालने के दौरान हादसा, दो किसानों की मौत
बागपत के अहैड़ा गांव में खेत में धंसे ट्रैक्टर को निकालने के प्रयास के दौरान बड़ा हादसा हो गया। एक के बाद एक ट्रैक्टर खेत में फंसते गए और दो ट्रैक्टर पलट गए। उनकी चपेट में आने से किसान अजयपाल (50) और प्रवीण की मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 10, 2026, 17:25 IST
बागपत: खेत में धंसे ट्रैक्टर को निकालने के दौरान हादसा, दो किसानों की मौत #SubahSamachar
