Baghpat: गन्ने तौलने गए किसान की मौत, तौल लिपिक पर धक्का देने का आरोप

दोघट थानाक्षेत्र के फौलादनगर गांव में स्थित खतौली चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना तौलने आए वृद्ध किसान की आकस्मिक मौत हुई। किसान पुत्र ग्राम प्रधान ने तौल लिपिक पर धक्का देने का आरोप लगाया कहा कि इसी कारण उसके पिता की मौत हुई है। गन्ना क्रय केंद्र पर शव रख ग्रामीणों ने हंगामा किया। गणमान्य लोगों के समझाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फौलादनगर गांव में बुधवार सुबह ग्राम प्रधान जाहुल के पिता अंग्रेजू अपने बेटे नसीम,जुनैद के साथ चीनी मिल के गन्ने के केंद्र पर गन्ना तौल ने गए थे। जहां तौल लिपिक राहुल से किसान अग्रेजू ने कहा कि जो 2 दिन पूर्व पर्ची का 1 कुंटल 40 किलो बचा हुआ गन्ना हिसाब में जोड़ने कहा तो तौल लिपिक ने गुस्से में आकर किसान के साथ अभद्र व्यवहार किया फिर खड़े होकर धक्का मार दिया। जिससे किसान जमीन पर गिर गया तथा किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तौल लिपिक राहुल के मारपीट करने लगे तो ग्राम प्रधान जाहुल ने उसे बचाकर एक नलकूप पर बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तौल लिपिक राहुल को थाने पर ले गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा कर शव नहीं उठने दिया।गणमान्य लोगों के समझाने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष दोघट सूर्य दीप सिह ने बताया कि किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 03, 2025, 16:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Baghpat: गन्ने तौलने गए किसान की मौत, तौल लिपिक पर धक्का देने का आरोप #SubahSamachar