Baghpat: विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन

बागपत में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर बागपत कलेक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाकियू के ज़िला उपाध्यक्ष हरेंद्र दांगी ने किया। उन्होंने बताया कि जिले के किसानों का बकाया गन्ना भुगतान अभी तक नहीं हुआ है, जिसे जल्द जारी कराया जाए। साथ ही दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों—गलतान सिंह और बिरम सिंह के परिजनों को अब तक मुआवज़ा नहीं दिया गया है, जिसे तत्काल उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावा अग्रवाल मंडी के महनवा गांव में तालाब के किनारे लगे रास्ते पर सुरक्षा हेतु बैरिकेडिंग की मांग उठाई गई। ग्रामीणों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण आए दिन वाहन तालाब में गिर जाते हैं, जिससे बड़ी दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इन्हीं मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने नारेबाज़ी की और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर दिल्ली–एनसीआर के महासचिव प्रदीप धामा, हिम्मत सिंह, शिवकुमार त्यागी, इंद्रपाल सिंह, उपेंद्र सिंह सहित कई किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।l

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 26, 2025, 14:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Baghpat: विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन #SubahSamachar