बागपत: बड़ौत का बाजार बंद, व्यापारी बोले- पिता-पुत्र के हत्यारों का एनकाउंटर चाहिए
जिले के बड़ौत में टेंट व्यापारी और उनके बेटे विकास की बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी। भीड़ ने भागते बदमाश लुहारी को पीटकर मार डाला। इस मामले में वरुण समेत कई आरोपियों को नामजद किया गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत में टेंट व्यापारी सोहनलाल और उनके पुत्र विकास की दिनदहाड़े हुई निर्मम हत्या ने व्यापारियों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। इस घटना के विरोध में बुधवार को समूचे बड़ौत में व्यापारियों ने बाजार बंद रखा और हत्यारोपियों के तत्काल एनकाउंटर की मांग को लेकर गांधी बाजार में धरना प्रदर्शन किया। गमगीन माहौल में पिता-पुत्र का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 10, 2026, 09:04 IST
बागपत: बड़ौत का बाजार बंद, व्यापारी बोले- पिता-पुत्र के हत्यारों का एनकाउंटर चाहिए #SubahSamachar
