Ayodhya: भरतकुंड सरोवर में डूबने से 19 वर्षीय युवक की मौत
भरतकुंड स्थित पौराणिक सरोवर में नहाने गए 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जजवारा गांव निवासी विकास अपने तीन साथियों के साथ भरतकुंड सरोवर में स्नान करने आया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद युवकों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब दो घंटे तक कड़ी मशक्कत कर युवक की तलाश की। काफी प्रयास के बाद विकास का शव सरोवर से बाहर निकाला गया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 27, 2026, 18:06 IST
Ayodhya: भरतकुंड सरोवर में डूबने से 19 वर्षीय युवक की मौत #SubahSamachar
