अयोध्या: घर पहुंचा संदिग्ध आतंकी अब्दुल का शव, मचा कोहराम

राम मंदिर पर हमले की साजिश में आरोपी संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान का शव लेकर परिजन बुधवार सुबह सात बजे मजनाई गांव पहुंचे।शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। रविवार की रात फरीदाबाद की नीमका जेल में बंद ग्रेनेड व डेटोनेटर के साथ पकड़े गए राम मंदिर पर हमले की साजिश के आरोपी संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की साथी कैदी अरुण चौधरी ने हत्या कर दी थी। सोमवार को उसके पिता अबू बकर व चाचा उस्मान शव लाने फरीदाबाद गए थे।बुधवार सुबह सात बजे दोनो एम्बुलेंस से शव लेकर पैतृक फव मजनाई गांव पहुंचे।जहां परिजनों के साथ रिश्तेदारों, सगे संबंधियों व लोग पहले से ही मौजूद थे।शव के पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।परिजन चीखने चिल्लाने लगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 05:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अयोध्या: घर पहुंचा संदिग्ध आतंकी अब्दुल का शव, मचा कोहराम #SubahSamachar