Rajouri: राजोरी में जहरीले जंगली मशरूम का कहर, एक ही परिवार के 7 सदस्य अस्पताल में भर्ती

जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले के कोटरंका उपमंडल के खवास क्षेत्र के गदयोग गांव में जहरीले जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के सात सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। बीमारों में छह बच्चे और एक महिला शामिल हैं। परिजनों के अनुसार परिवार ने जंगल से लाए गए जंगली मशरूम की सब्जी बनाई थी। इसे खाने के कुछ समय बाद सभी को उल्टी, पेट दर्द, मितली और बेचैनी की शिकायत होने लगी। हालत बिगड़ने पर उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जीएमसी राजौरी रेफर किया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 17:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Rajouri: राजोरी में जहरीले जंगली मशरूम का कहर, एक ही परिवार के 7 सदस्य अस्पताल में भर्ती #SubahSamachar