औरैया: आंधी व बारिश से बिजली व्यवस्था चौपट, जगह-जगह जलभराव
आंधी व बारिश का असर सोमवार सुबह भी देखने को मिला। शहर के दिबियापुर रोड पर सड़क पर पानी भरने से लोग परेशान रहे। इसके बाद दिबियापुर रोड पर जगह-जगह खंभे गिर गए। कई जगहों पर पेड़ टूटकर बिजली के तारों पर गिर गए। साथ ही ग्रामीण इलाकों में सोमवार को भी बिजली गुल रही। विद्युत निगम के कर्मचारी समस्या को दूर करते मिले। इसके अलावा शहर के गलियों में पानी भरा रहा। लेडीज मर्केट में लोग दुकान से पानी निकालते मिले।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 09:20 IST
औरैया: आंधी व बारिश से बिजली व्यवस्था चौपट, जगह-जगह जलभराव #SubahSamachar
