Kashipur: कॉलेज परिसर के वॉशरूम में छात्रा का वीडियो बनाने का आरोप, मची खलबली
काशीपुर के राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक मामला सामने आया है। महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष जतिन शर्मा ने सोशल साइट्स पर वीडियो जारी कर दावा किया है, कॉलेज परिसर के वॉशरूम में गई एक छात्रा का किसी अज्ञात व्यक्ति ने वीडियो बनाने की कोशिश की है। वहीं, इस बयान के बाद छात्रसंघ उपाध्यक्ष व एबीवीपी ने अध्यक्ष से सबूत पेश कर तहरीर देने की बात कही। इस प्रकरण को लेकर शुक्रवार को कॉलेज परिसर में छात्रसंघ उपाध्यक्ष अक्षय रस्तोगी, एबीवीपी के रिंकू बिष्ट, अमन चौधरी, विवि प्रतिनिधि पायल थापा ने पत्रकार वार्ता की। छात्रसंघ उपाध्यक्ष ने कहा कि यदि ऐसा कोई मामला सामने आया है, तो छात्रसंघ अध्यक्ष को इस मामले में राजनीति नहीं करनी चाहिए। सबूत के साथ पुलिस के पास जाएं, जिससे असामाजिक तत्व के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो और कॉलेज का माहौल भी साफ सुथरा रहे। इस तरह से वीडियो सोशल साइट्स पर अपलोड करके कॉलेज के माहौल का बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 09, 2026, 09:16 IST
Kashipur: कॉलेज परिसर के वॉशरूम में छात्रा का वीडियो बनाने का आरोप, मची खलबली #SubahSamachar
