VIDEO: गुरुग्राम जिले के एथलीट खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक

सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 2 दिवसीय आयोजन द्रोणाचार्य स्टेडियम में किया गया। प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स ने बताया कि अभिषेक ने 110 मीटर हर्डल इवेंट में स्वर्ण पदक और गीतिका दहिया गुरुग्राम ने 800 मीटर दौड़ में रजत पदक एवं तमन्ना यादव गुरुग्राम ने 400 मीटर हर्डल इवेंट में रजत पदक विजेता बनकर जिले का नाम रोशन किया। यशपाल चोपडा मुख्य चयनकर्ता एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया स्टेट चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ी नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप उड़ीसा भुवनेश्वर में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के नियम अनुसार भाग लेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 21:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: गुरुग्राम जिले के एथलीट खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक #SubahSamachar