अतरौली के बड़ेसरा में होली पर झगड़ा, ट्रैक्टर से बिजली का खंभा तोड़ा, तारों से उठी चिंगारी

अतरौली तहसील के पालीमुकीमपुर थाना अंतर्गत गांव बडे़सरा में दो पक्षों के बीच होली के दिन झगड़ा हो गया। एक युवक ने ट्रैक्टर से टक्कर मारकर बिजली के खंभे को तोड़ दिया। खंभा ट्रैक्टर के पहिए पर गिरा। उस समय बिजली आ रही थी। तारों में चिंगारी उठने लगी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को हवालात में बंद कर दिया। बिजली विभाग के जेई ने बताया कि नुकसान का आंकलन कर जुर्माना तैयार किया जा रहा है। यह सरकारी कार्य में बाधा और सरकारी संपत्ति को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने वाला कृत्य है। पूरी घटना की वीडियो लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 16:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अतरौली के बड़ेसरा में होली पर झगड़ा, ट्रैक्टर से बिजली का खंभा तोड़ा, तारों से उठी चिंगारी #SubahSamachar