गाजियाबाद: गली में हो रही थी मारपीट, विरोध करने पहुंचे तो बेल्ट से चाचा-भतीजे को पीटा, CCTV में कैद हुई घटना
मुरादनगर के व्यापारियान कॉलोनी में गली में हो रही मारपीट का विरोध करना चाचा-भतीजे को भारी पड़ गया। आरोप है कि चार-पांच लोगों ने विरोध करने पर अजमल और उनके भतीजे शान के साथ बेल्ट से मारपीट कर दी, जिससे दोनों घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गली में विवाद और मारपीट हो रही थी, जिसका अजमल और शान ने विरोध किया। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने दोनों पर हमला कर दिया और बेल्ट से जमकर पिटाई की। घटना के दौरान आसपास अफरा-तफरी मच गई। यह पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 24, 2026, 12:31 IST
गाजियाबाद: गली में हो रही थी मारपीट, विरोध करने पहुंचे तो बेल्ट से चाचा-भतीजे को पीटा, CCTV में कैद हुई घटना #SubahSamachar
