एशियन गेम्स 2026: मनीषा रोहिल ने भारतीय कबड्डी टीम को दिलाया गोल्ड, खुशी से झूमे परिजन

एशियन गेम्स-2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही हिसार जिले की बेटी मनीषा रोहिल और निकिता भी एशियाई चैंपियन बनने वाली भारतीय टीम का हिस्सा बनीं। भिवानी रोहिल्ला गांव की मनीषा ने पूरे टूर्नामेंट में टीम के डिफेंस में लेफ्ट कवर की जिम्मेदारी संभाली। भारतीय टीम ने इससे पहले ग्रुप चरण में ईरान को 37-23 और सेमीफाइनल में नेपाल को 48-24 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। हसनगढ़ की निकिता कुमारी ने भी अहम भूमिका निभाई। दोनों बेटियों के फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन करने और सोना जीतने से पूरे प्रदेश और गांव में खुशी का माहौल है। दोनों बेटियों ने सोना जीतने के लिए जान लगा दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 26, 2026, 12:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


एशियन गेम्स 2026: मनीषा रोहिल ने भारतीय कबड्डी टीम को दिलाया गोल्ड, खुशी से झूमे परिजन #SubahSamachar