महेंद्रगढ़: श्री कृष्ण गौशाला कनीना में कुआं पूजन पर अशोक कुमार परिवार ने गोद ली 10 गायें

रविवार को श्री कृष्ण गौशाला कनीना में आयोजित सम्मान समारोह में क्षेत्र के समाजसेवी अशोक कुमार ककरालिया ने अपने पौत्र कृशिव के कुआं पूजन के उपलक्ष में गौशाला को 51,000 रुपये की राशि भेंट कर 10 गायें गोद लीं। इसके साथ ही उन्होंने बाबा हिमा दास गौशाला, भोजावास में भी 51,000 रुपये की भेंट दी। श्री कृष्ण गौशाला कनीना के प्रधान भगत सिंह यादव ने बताया कि अशोक कुमार इससे पहले भी अपने पुत्र के लग्न पूजन अवसर पर गौशाला को 1 लाख रुपये की भेंट दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि अशोक कुमार जैसे दानदाताओं के सहयोग से गौशाला में गायों की बेहतर देखभाल संभव हो पाती है। अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें गौसेवा की प्रेरणा उनके पिता नाहर सिंह से मिली है और आगे भी समाजिक सेवा कार्यों में निरंतर योगदान देते रहेंगे।कार्यक्रम में संतरा देवी, बबली यादव, अनिल कुमार, अनीता, गंगा देवी, कृष्ण कुमार, सचिव दिलावर सिंह, अशोक पैकिंग, रविंद्र कुमार बंसल, कृष्ण प्रकाश, बलवान सिंह आर्य, रामपाल, कप्तान, ओमप्रकाश, नरेंद्र, नवीन कुमार, नरेंद्र मास्टर, रामप्रताप, मुकेश नंबरदार, सुरेंद्र सोनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। गौशाला प्रबंधन ने अशोक कुमार व उनके परिवार का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 07, 2025, 16:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


महेंद्रगढ़: श्री कृष्ण गौशाला कनीना में कुआं पूजन पर अशोक कुमार परिवार ने गोद ली 10 गायें #SubahSamachar