कांगड़ा: :आशा रानी बोलीं- शिक्षण संस्थान व सार्वजनिक स्थल पर नशा बेचना या करना कानूनी अपराध
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान संसारपुर टैरेस में ग्राम पंचायत रीड़ी कुठेड़ा की प्रधान आशा रानी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की ओर से नशे से दूर रहने के लिए बच्चों को जागरूक किया गया। आशा रानी ने कहा कि नशा हमारी सेहत के लिए हानिकारक है, इसलिए हम सभी को नशे से दूर रहना चाहिए। प्रदेश सरकार की ओर से चलाए गए अभियान में हम सभी को नशामुक्त प्रदेश बनाना है जिसके लिए हम सभी को मिलकर इसमें सहयोग करना है। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षण संस्थान व सार्वजनिक स्थल के बाहर 100 मीटर दायरे में नशा बेचना या करना कानूनी अपराध है। इस कार्यक्रम दौरान आशा वर्कर कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों को शपथ भी दिलाई गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 20, 2025, 16:04 IST
कांगड़ा: :आशा रानी बोलीं- शिक्षण संस्थान व सार्वजनिक स्थल पर नशा बेचना या करना कानूनी अपराध #SubahSamachar
