महिला कबड्डी खिलाड़ी की हत्या: कंकरखेड़ा में पीड़ित परिवार से मिले सपा विधायक अतुल प्रधान
मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का की हत्या के मामले में पुलिस ने डेढ़ महीने बाद बड़ा खुलासा किया है। आरोपी फास्टफूड विक्रेता श्याम धानक ने शोभापुर पुलिस चौकी के निकट ही छात्रा की हत्या कर दी थी और शव को पास के नाले में फेंक दिया था। सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। खिलाड़ी डेढ़ माह से लापता थी। लेकिन पुलिस ने परिवार की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई नहीं की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 13:14 IST
महिला कबड्डी खिलाड़ी की हत्या: कंकरखेड़ा में पीड़ित परिवार से मिले सपा विधायक अतुल प्रधान #SubahSamachar
