हमीरपुर: अनुराग ठाकुर बोले- बड़ी मुश्किल से मंजूर करवाया मेडकिल कॉलेज, निर्माण में देरी क्यों

300 करोड़ के प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए क्या 10 वर्ष लगेंगे। बड़ी मुश्किल से केंद्र सरकार से हमीरपुर के लिए मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति दिलवाई गई थी। आखिकर निर्माण में हो रही देरी के लिए कौन दोषी है। जनता यह जानना चाहती है कि आखिर कौन लोग इस परियोजना में लगातार रुकावट बनते रहे और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने गुरुवार को जोलसप्पड़ स्थित निर्माणाधीन डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के बाद यह बातें कहीं। उन्होंने यहां पर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और परियोजना में हो रही लगातार देरी पर गंभीर चिंता व्यक्त की। यह वर्ष भी अगर लोर्कापण के इंतजार में बीत गया तो निर्माण शुरू हुए एक दशक बीत जाएगा। यहां पर मेडिकल कॉलेज का प्रशासनिक ब्लाक और अस्पताल भवन लगभग दो वर्ष पूर्व ही बनकर लगभग तैयार हो चुके हैं, लेकिन आज तक न तो यहां 600 विद्यार्थियों के लिए नियमित कक्षाएं शुरू हो पाई हैं और न ही जनता के लिए ओपीडी सेवाएं आरंभ की गई हैं। आखिर क्या वजह है कि इन भवनों में ओपीडी और कक्षाएं शिफ्ट नहीं की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 11, 2026, 17:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


हमीरपुर: अनुराग ठाकुर बोले- बड़ी मुश्किल से मंजूर करवाया मेडकिल कॉलेज, निर्माण में देरी क्यों #SubahSamachar