एंटी चिट्टा अभियान: सिरमाैर की 20 ग्राम पंचायतों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आज ग्राम पंचायत मिश्रवाला, पातलियों एवं बहराल तथा पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत पीपलीवाला एवं पुरुवाला में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। उपायुक्त ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर जिला सिरमौर में एंटी चिट्टा अभियान के तहत नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इन कार्यक्रमों के दौरान लोगों को नशे के दुष्प्रभावों तथा इसके सामाजिक, आर्थिक एवं पारिवारिक दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 17:12 IST
एंटी चिट्टा अभियान: सिरमाैर की 20 ग्राम पंचायतों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित #SubahSamachar
