पनारसा: बोर्ड की परीक्षाओं में मेरिट में आए विद्यार्थियों के अविभावकों को बनाया मुख्य अतिथि
कैवेट लेक्टर स्कूल पनारसा में सालाना पारितोषिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। पहली बार पाठशाला में बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों व उनके अविभावकों को बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होने का निमंत्रण पाठशाला की ओर से दिया गया था, जिसमें कक्षा दसवीं से सुदिक्षित और जानवी के अविभावक माैजूद रहे। कार्यक्रम में संतोष कुमार व दुर्गा सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं कार्यक्रम में पाठशाला के छात्र व छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दाैरान पहाड़ी व हिंदी गानों पर डांस व नाटिका के माध्यम से बेटी पढ़ाओ और नशे के खिलाफ लड़ाई की अपील की। पाठशाला में सालाना पारितोषिक समारोह में स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान रजनी सेन समस्त सदस्य तथा पाठशाला स्टाफ और अविभावक उपस्तिथ रहे |
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 15, 2025, 16:21 IST
पनारसा: बोर्ड की परीक्षाओं में मेरिट में आए विद्यार्थियों के अविभावकों को बनाया मुख्य अतिथि #SubahSamachar
