काशी खंडोक्त शालिग्राम महादेव का वार्षिक श्रृंगार, VIDEO

वाराणसी के दशाश्वमेध क्षेत्र स्थित त्रिपुरा भैरवी मंदिर में रविवार को काशी खंडोक्त शालिग्राम महादेव के वार्षिक श्रृंगार महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विधिविधान से रुद्राभिषेक कर भगवान शालिग्राम महादेव का विशेष श्रृंगार किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार और घंटा-घड़ियाल की ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। आयोजकों के अनुसार हर वर्ष होने वाले इस आयोजन में दूर-दराज से भी श्रद्धालु शामिल होते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 16:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


काशी खंडोक्त शालिग्राम महादेव का वार्षिक श्रृंगार, VIDEO #SubahSamachar