VIDEO: युवक की हत्या के विरोध में फूटा आक्रोश, ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

मथुरा के बरसाना में युवक की निर्मम हत्या के विरोध में शुक्रवार साढ़े तीन बजे से डाहरोली गांव का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। परिजनों और ग्रामीणों ने युवक का शव बरसाना–गोवर्धन मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं और पूरा मार्ग ठप हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि 18 घंटे गुजर जाने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची, न ही हत्यारों का कोई सुराग लगा। परिजनों ने साफ कह दिया कि हत्यारे पकड़े बिना अंतिम संस्कार नहीं होगा और जाम नहीं खुलेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 05, 2025, 16:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: युवक की हत्या के विरोध में फूटा आक्रोश, ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम #SubahSamachar