Video: अंब पुलिस ने यातायात नियमों की पालना के लिए चलाया सख्त अभियान
थाना अंब के अंतर्गत दिलवां भैरा और धुसाड़ा क्षेत्र में अंब पुलिस ने यातायात नियमों को लेकर सख्ती शुरू कर रखी है। हेड कांस्टेबल वरिंदर मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर नाका लगाकर वाहन की जांच की। इस दौरान पुलिस ने खास तौर पर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने व तय गति सीमा में वाहन चलाने के लिए जागरूक किया। नियमों का उल्लंघन करने पर सात दोपहिया वाहनों के चालान भी किए गए। पुलिस कर्मियों ने मौके पर वाहन चालकों को हेलमेट सही तरीके से पहनने और यातायात नियमों का पालन करने के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करने से सड़क हादसों से बचा जा सकता है। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि सड़क हादसों को रोकने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 09, 2025, 13:12 IST
Video: अंब पुलिस ने यातायात नियमों की पालना के लिए चलाया सख्त अभियान #SubahSamachar
