अमेठी: शौच के लिए जाते समय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ियावा गांव में सोमवार तड़के शौच के लिए जा रहे एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। लोढ़ियावा गांव निवासी हीरालाल द्विवेदी (70) सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे खेतों की ओर शौच के लिए जा रहे थे। परिजनों के अनुसार, वह राष्ट्रीय राजमार्ग के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आए अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 08, 2026, 04:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अमेठी: शौच के लिए जाते समय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस #SubahSamachar