निरमंड स्कूल में पुलिस की पाठशाला: डीएसपी राजीव मेहता ने नशा और साइबर क्राइम पर किया जागरूक

कुल्लू जिले के निरमंड स्थित राजमाता शांति देवी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 'पुलिस की पाठशाला' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएसपी आनी राजीव मेहता ने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध से बचाव और यातायात नियमों की जानकारी दी। डीएसपी राजीव मेहता ने विद्यार्थियों से कहा कि नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाएं और इंटरनेट का उपयोग करते समय सतर्क रहें। उन्होंने ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने जैसी साइबर अपराध की घटनाओं से बचने के उपाय भी बताए। साथ ही सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम से पहले एनसीसी कैडेट्स और विद्यालय के शिक्षकों ने डीएसपी राजीव मेहता का स्वागत किया। इस अवसर पर जनकेश शर्मा, अध्यापक रवि ठाकुर सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 29, 2026, 13:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


निरमंड स्कूल में पुलिस की पाठशाला: डीएसपी राजीव मेहता ने नशा और साइबर क्राइम पर किया जागरूक #SubahSamachar